रामपुर में मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को क्षेत्र के ही एक अन्य गांव की युवती से प्रेम हो गया। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी प्रेमी जोड़े के परिजनों को हुई तो करीब छह महीने पहले उन्होंने विवाह तय कर दिया लेकिन, समय बीतने के बाद भी विवाह नहीं हुआ। आरोप है कि इस बीच युवक ने युवती से विवाह के लिए इनकार कर दिया। जिस पर पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में विवाह करा दिया गया।
क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के एक प्रेमी जोड़े में लड़के की ओर से शादी तय होने के बाद इनकार करने पर युवती व परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई थी। जिस पर गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को बातचीत के लिए कोतवाली में बुला लिया गया। पुलिस के सामने युवती ने युवक के साथ शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन युवक लगातार विवाह करने से इनकार करता रहा। जिस पर पुलिस के समझाने पर युवक व परिजन विवाह को तैयार हो गए।