फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन चौपाल में आईं 60 शिकायतें, 09 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी की मौजूदगी में पहाड़ी गेट स्थित हस्तकला एवं प्रशिक्षण केंद्र पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 60 शिकायतें आईं, जिनमें से 09 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की उपस्थिति में आयोजित जन चौपाल के दौरान राशन, आवास और पेंशन सहित विभिन्न प्रकार के 60 शिकायती पत्र एवं मांग पत्र प्राप्त आए। अधिकतर शिकायतें राशन वितरण से संबंधित प्राप्त हुई। जिनके संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि वे नियमानुसार आमजन की समस्याओं का समाधान कराएं। नाली निर्माण संबंधी मांग पत्र के बारे में जिलाधिकारी ने नगर पालिका के जेई को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन चौपाल में प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान होना चाहिए। साथ ही मांग आधारित पत्रों को भी गंभीरता से लेते हुए पात्रता के आधार पर लोगों को अनिवार्य रूप से विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त होना चाहिए। जन चौपाल के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें