भोट। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध पर भाकियू कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को 112वें दिन भी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे रहे।
इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
भाकियू ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसान पिछले 112 दिन से कोयला टोल प्लाजा पर आंदोलन कर तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। सरकार किसानों को कमजोर समझ रही है लेकिन देश का किसान कमजोर नहीं है और वह हार मानने वाला भी नहीं है। इसलिए जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान मोहम्मद तालिब, इरफान हसन, छिद्दा अली, नईम, शाकिर अली, मुजफ्फर अली, मनोज, देवीदास, अब्दुल मुस्तफा, हाफिज अयूब आदि मौजूद रहे।