फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने राजकीय रजा इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती और सीसीटीवी संचालन की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक से विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं होना चाहिए। परीक्षा में सुचिता और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। परीक्षा केंद्र पर बोर्ड द्वारा निर्धारित समस्त गतिविधियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपन्न होनी चाहिए। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें