फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर किया घायल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा(रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा मारपीट से घायल विवाहिता की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मंगलवार देर शाम पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, पटवाई थाना क्षेत्र के बीसरी गांव निवासी टीकाराम ने अपनी पुत्री ममता की शादी पांच जून को शहजादनगर निवासी अजय के साथ की थी। शादी में काफी दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले विवाहिता को परेशान करने लगे। साथ ही विवाहिता के साथ मारपीट की और प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि 11 दिसंबर को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह विवाहिता ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंच गए। विवाहिता की हालत देख उनके होश उड़ गए।
आनन-फानन मायके वालों ने विवाहिता को एंबुलेंस से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर विवाहिता को वह एक निजी अस्पताल लेे गए। वहां उपचार के दौरान बुधवार को विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद मायके वालों ने शहजादनगर थाने में मामले की सूचना दी। सूचना पर शहजादनगर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मंगलवार देर शाम पुलिस ने मायके वालों की तहरीर के आधार पर अजय, पप्पू और गीता के खिलाफ धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न), 323 (मारपीट) और 3/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर थी। अगर फिर शिकायत मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें