रामपुर। सीबीएसई की टर्म-1 की 12वीं की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि, 1045 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
बुधवार को इंटर अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 1053 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 1045 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि आठ परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हुए सामाजिक दूरी के मानक के अनुसार बैठाया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया। परीक्षार्थियों को मास्क लगाए बगैर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। सीबीएसई के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि बुधवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए नहीं पकड़ा जा सका। संवाद