इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एसोसिएशन के नए अध्यक्ष डा. विशेष कुमार और डा. नितिन कुमार ने सचिव पद की शपथ ली। वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर चिकित्सकों ने समाज में अहम भूमिका निभाते हुए हर जरूरतमंद को उपचार मुहैया कराने का संकल्प लिया।
हाइवे स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने सभी चिकित्सकों से जनसेवा के भाव से चिकित्सीय कार्य करने की अपील की। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य समाज की अति महत्वपूर्ण आवश्यकताओं और सेवाओं में से एक है। इसलिए यह सभी को सुलभ होनी चाहिए।
इसके बाद नए अध्यक्ष डा. विशेष कुमार और सचिव नितिन कुमार शपथ ली। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निर्वाह करने के साथ ही एसोसिएशन की ओर से समाज के लिए योगदान का संकल्प लिया। इसके बाद डा. मोहम्मद असलम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संचालन डा. हिमांशु गुप्ता ने किया। इस दौरान डा. ताज मोहम्मद, डा. आरिफ सिद्दकी, प्रतिभा गुप्ता, डा. अनिल कुमार, डा. एसके गुप्ता, डा. पीके वार्ष्णेय, डा. एचके मित्रा, डा. विक्रम लाल, डा. किशोरी लाल, डा. टीएन गुप्ता, डा. शहाबउद्ददीन मौजूद रहे।