स्वार (रामपुर)। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने बुधवार को नगर और मसवासी में छापे मारे। इस दौरान अपंजीकृत नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब सील कर दिए गए।
नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि नगर के मोहल्ला अगलगा रोड पर अमानत नर्सिंगहोम की शिकायत मिली थी कि यह अपंजीकृत है और अप्रशिक्षित स्टाफ से रोगियों का इलाज और डिलीवरी कराई जा रही है। शिकायत के चलते छापा मारा गया लेकिन स्टाफ वहां से खिसक लिया। नर्सिंग होम में कोई रोगी भी नहीं पाया गया। नोडल अधिकारी को नर्सिंग होम से संबंधित कोई अभिलेख नहीं मिला है। इसके चलते नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। वहीं, मसवासी की हैल्थीन लैब पर छापा मारा जहां लैब संचालक नहीं मिला। इसके चलते उसे भी सील कर दिया गया। नोडल अधिकारी का कहना है कि नर्सिंग होम और लैब संचालकों से अभिलेख मांगे गए हैं। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।