फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर की बिजली व्यवस्था पर सुधार के लिए खर्च होंगे 750 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली से संबंधित एक अच्छी खबर है। जिलेभर की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 750 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को ओवरलोडिंग,जर्जर बिजली लाइनों से मुक्ति मिलेगी। प्रस्ताव एमडी पश्चिमांचल के जरिए पावर कारपोरेशन को भेजा गया है।
विज्ञापन

जिलेभर में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। कहीं पिछले 25 साल से बिजली की जर्जर लाइनों को नहीं बदला गया है तो कहीं बिजलीघर और ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से लोगों को शेडयूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भरपूर बिजली न मिलने से जहां फसलों की समय पर सिंचाई नहीं हो पाती वहीं, भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा उद्योगधंधे भी प्रभावित होते हैं। लेकिन, अब लोगों को ये समस्याएं परेशान नहीं करेंगी। बिजली अफसरों ने लगभग 750 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। विद्युत वितरण पुनरोत्थान योजना के तहत बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें