फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे जान सकेंगे रोडवेज बस का शेडयूल, डिपो ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर रोडवेज बस डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति किसी भी जिले तक के लिए आने-जाने वाली बसों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इस नंबर पर रामपुर डिपो से संचालित होने वाली बसों के शेडयूल की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही यात्री अपनी समस्या और शिकायत भी इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की शिकायत और समस्याओं को दूर करने के लिए रामपुर डिपो की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर 7217534668 जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर पर न सिर्फ यात्रियों की शिकायत का समाधान किया जाएगा बल्कि, बसों के आवागमन, बसों के संचालन की जानकारी भी ली जा सकेगी। रामपुर डिपो के एआरएम कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि यात्रियों की शिकायतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर 7217534668 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर वाहनों के आने जाने के समय समेत सभी प्रकार की जानकारियां और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें