रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर प्रकरण में दर्ज तीन मामलों में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 अप्रैल तय कर दी है।
साल 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने आजम खां और कुछ सपाइयों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। जिनमें आजम खां पर आरोप लगाया था कि उनके इशारे पर बस्ती के लोगों से मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। जिसमें आजम खां समेत कई सपाई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। मंगलवार को भी इस मामले में तारीख नियत थी, जिसमें कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 अप्रैल तय कर दी है। संवाद