फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर शहर के प्रमुख बाजारों ई-रिक्शा से लेकर कार तक की नो-एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होली के त्योहार पर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए शहर के भीतर चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह रोक सुबह दस बजे से लेकर रात को बाजार बंद होने तक जारी रहेगी। साथ ही चार पहिया वाहन स्वामियों को अपने वाहन खड़े करने के लिए स्टेट बैंक और किला परिसर में स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। कई बार तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि वाहन तो दूर पैदल भी निकल पाना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा, लोगों को दिक्कतें होती हैं। ऐेसे में यातायात पुलिस की ओर से जाम से निजात दिलाने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके तहत 18 मार्च तक राजद्वारा से मिस्टन गंज की ओर जाने वाले चार पहिया और ई-रिक्शा का प्रवेश सुबह दस बजे से लेकर बाजार बंद होने तक बंद रहेगा। किले के पूर्वी गेट से सर्राफा बाजार की ओर, किले के पश्चिमी गेट से जच्चा बच्चा केंद्र की ओर, चौकी चौक तिराहा से बाजार नसरूल्ला खां की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके साथ ही कोसी पुल, बरेली गेट, तोपखाना गेट, शाहबाद पुल, पनवड़िया चौराहा से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं, कोई चार पहिया वाहन यदि जाता है तो उसके खड़े होने के लिए भारतीय स्टेट बैंक और किला परिसर इंतजाम किया गया है। टीएसआई सुमित कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की है ताकि, शहर के बाजारों में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें