फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण में 24 सितंबर की तारीख तय

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यतीमखाना की जगह पर किराएदार के रूप में रहने वाले लोगों की जगह पर कब्जा करने के आरोप में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन सभी मुकदमों में गुुरुवार को एमपी-एमएलएकोर्ट में तारीख नियत थी। गुरुवार को कोर्ट ने मामले में अगली तारीख 24 सितंबर तय की है। हालांकि इन सभी मुकदमों में आजम खां को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

यतीमखाना प्रकरण में साल 2019 में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ जबरन कब्जा करने, मकानों को तोड़ने से लेकर भैंस-बकरी चोरी तक के आरोप में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। कोतवाली थाने में दर्ज इन सभी मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलएकोर्ट में चल रही है। इन सभी मामलों में आजम खां को राहतमिल चुकी है और उनकी इन सभीमामलों में उनकी जमानत मंजूर होचुकी है। इन मामलों में अभीहाजिरी की प्रक्रिया चल रहीहै। सहायक शासकीय अधिवक्ता राम औतार सिंह सैनी ने बताया कि इस मामले में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने मामले में अगली तारीख 24 सितंबर निर्धारित कर दी है। सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में हाजिरी की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें