फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम मामले में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। मंगलवार को कोर्ट पहुंचकर शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना ने भी बयान दर्ज कराए। इसके बाद जिरह हुई। जिरह की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि अब्दुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाणपत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है, तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।
इस मामले में गंज थाना पुलिस ने कोर्ट में 11 अगस्त को सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की थी। इसको लेकर शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना ने पुलिस को पत्र भेजकर आईपीसी की धारा 120बी के तहत आरोपपत्र प्रेषित करने की मांग की थी। इसके बाद मामले में 13 अगस्त की सुनवाई में सप्लीमेंटरी चार्जशीट को लेकर बहस हुई थी। कोर्ट ने आजम खां, उनकी पत्नी शहर विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता की ओर से दाखिल की गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना के बयान दर्ज किए गए और जिरह हुई। मामले में जिरह की प्रक्रिया बुधवार (एक सितंबर) को भी जारी रहेगी। वहीं शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को आकाश सक्सेना के बयान दर्ज कराने के बाद जिरह की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें