फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार पाकर मानी: प्रेमी के शादी से इनकार पर पुलिस चौकी पहुंची प्रेमिका, पंचायत ने कराए दोनों के मंदिर में फेरे

Wed, 21 Jun 2023 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

इस बीच युवती पक्ष ने युवक पक्ष से संबंध रखने से इनकार कर दिया है। चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया की दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर गांव के मंदिर में विवाह हुआ है जिसकी लिखित तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रामपुर स्थित मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव में विवाह से मुकरने पर युवती पुलिस चौकी पहुंच गई और उसने प्रेमी से विवाह कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने प्रेमी युगल के परिजन को बुला लिया जिसके चलते पंचायत हुई और प्रेमी युगल का मंदिर में ले जाकर फेरे कराकर विवाह करा दिया गया।

विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव में प्रेम संबंधों के चलते मंगलवार की शाम एक युवती पुलिस चौकी पहुंची थी। उसने बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती है। प्रेमी उसे विवाह का आश्वासन देता रहा लेकिन अब वह विवाह से इनकार कर रहा है। 

पुलिस ने उसकी बात सुनकर पुलिस ने प्रेमी युगल के परिजन को सूचना देकर बुला लिया था। दोनों पक्ष इस मसले को सुलझाने में जुट गए। कुछ संभ्रांत लोग भी आ गए। इसके चलते युवती को उसके परिजन अपने साथ ले गए। इस मामले को लेकर पंचायत हुई जिसमें दोनों का विवाह कराने पर सहमति बनी।

बुधवार की दोपहर पंचायत ने अपना फरमान सुनाया कि युवक को युवती के साथ विवाह करना पड़ेगा। पंचायत का फरमान युवक और उसके परिजन ने मान लिया जिसके चलते मंदिर में ले जाकर फेरे कराए गए। दोनों पक्षों ने फेरे लेने के बाद पुलिस चौकी में फैसला भी लिखकर दे दिया है कि सहमति के आधार पर रस्म रिवाज के मुताबिक मंदिर में शादी की गई है। 
विज्ञापन

इस बीच युवती पक्ष ने युवक पक्ष से संबंध रखने से इनकार कर दिया है। चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया की दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर गांव के मंदिर में विवाह हुआ है जिसकी लिखित तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें