फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में वारंटी याकूब के स्थान पर पेश हुआ फुरकान, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हमले के मामले में आरोपी वारंटी याकूब की जगह दूसरा व्यक्ति फुरकान कोर्ट में पेश हो गया। स्पेशल जज (एससी-एसटी) की अदालत में फर्जी वारंटी के पेश होने पर वादी के अधिवक्ता ने आपत्ति जताई। इस पर अदालत ने उसकी पहचान करवाई। वादी के अधिवक्ता की आपत्ति सही पाई गई। अदालत ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोर्ट में न्यायाधीश अमितवीर सिंह हमले के एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। मामला टांडा थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर निकट फैजगंज से जुड़ा है, जिसमें याकूब के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुका था। इस पर याकूब ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से वारंट निरस्त कराने के लिए प्रार्थनापत्र कोर्ट में दाखिल किया। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई थी। इस दौरान याकूब की जगह फुरकान नामक व्यक्ति कोर्ट में पेश हो गया। उसने अपने को याकूब बताया, जिस पर मामले के वादी अफसाद ने अपने अधिवक्ता फरजंद अली के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई। इस पर कोर्ट ने जब शनाख्त कराई, तो आपत्ति सही पाई गई। अदालत ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस को बुलाकर फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस फुरकान को गिरफ्तार कर ले गई और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वादी के अधिवक्ता फरजंद अली ने बताया कि फर्जी पहचान के साथ कोर्ट में पेश हुए व्यक्ति के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें