फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर कराएंगी रामपुर डिपो की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।शासन के निर्देश पर इस बार रामपुर जिले 65 रोडवेज बसें रक्षाबंधन के दिन बहनों को मुफ्त यात्रा कराएंगी। रोडवेज प्रशासन ने 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन इस बार 22 अगस्त को है। रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है।बुधवार को रामपुर परिवहन विभाग को महिलाओं को निशुल्क यात्रा उपलब्ध कराने के संबंध में शासन से निर्देश जारी हुए।इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की व्यवस्था कर रहा है। एआरएम कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि शासन की महिलाओं को निशुल्क यात्रा का निर्देश प्राप्त हुआ है। यात्रियों के मास्क पहनने की अनिवार्यता सुनिश्चित कराई जाएगी।साथ ही सीट की क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बस में यात्रा कराएंगे।अधिक यात्रियों होने पर अतिरिक्त बस उपलब्ध कराते हुए यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें