फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन सड़क हादसों में दो शिक्षिकाओं समेत पांच लोग घायल

Wed, 11 Mar 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में दो शिक्षिकाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नगर से सटे ग्राम नगरिया कला के मोहल्ला आनंद नगर निवासी रितु गंगवार ग्राम लाला नगला में शिक्षण का कार्य करती हैं। रितु गंगवार के अनुसार मंगलवार की सुबह वह स्कूटी से विद्यालय जा रहीं थीं। उनके साथ एक अन्य शिक्षिका का भी स्कूटी पर पीछे बैठी हुईं थीं।
केमरी रोड पर कोतवाली के ग्राम धावनी हसनपुर के पास सामने से आते किसी अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिसके कारण दोनों शिक्षिकाएं घायल हों गईं। घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों शिक्षिकाओं को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम मनु नगर निवासी राजेंद्र सिंह व हर भजन कौर सोमवार की शाम बाइक से घर जा रहे थे। माठखेड़ा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण दोनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शिव बाग मंडी निवासी श्याम लाल अग्रवाल की बाइक में भी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण वह घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने तीनों घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया है। किसी भी घटना की कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने घटनाओं के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें