फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलीथिन पर छापेमारी को गए ईओ पर हमला, व्यापारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने के लिए छापामारी की गई। इस दौरान प्रतिबंधित थर्माकॉल के करीब दस किलोग्राम उत्पाद जब्त कर लिए। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। तमाम व्यापारी एकत्र हो गए और ईओ का घेराव कर लिया। इस बीच किसी ने ईओ पर पीछे से हमला कर दिया। उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में अभी किसी भी तरह से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से पॉलीथिन और थर्माकॉल को प्रतिबंधित कर दिया है। बावजूद इसके शहर में बड़े पैमाने पर पॉलीथिन की बिक्री होती है। वहीं, दिवाली के मद्देनजर इसमें और इजाफा हो जाता है। लिहाजा, नगर पालिका की ओर से पॉलीथिन की बिक्री रोकने के लिए छापामारी की जाती है।
सोमवार देर रात अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार टीम के साथ पुराना गंज स्थित मंगल की पैठ पर आ गए। यहां उन्होंने दो दुकानों पर छापामारी की और करीब दस किलोग्राम थर्माकॉल के उत्पाद बरामद किए। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। तमाम व्यापारी एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने पीछे से ईओ पर किसी चीज से हमला कर दिया। उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया, जिसके बाद ईओ ने तुरंत अपना मोबाइल वापस ले लिया।
विज्ञापन

व्यापारी नारेबाजी करते हुए ईओ की गाड़ी के आगे बैठ गए। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। व्यापारी नेता संदीप अग्रवाल सोनी पहुंच गए। व्यापारियों और पालिका कर्मचारियों में जमकर नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामे के बाद मामला शांत हो सका।
अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार ने बताया कि उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि ईओ की छापामारी के दौरान व्यापारियों के हंगामे की सूचना पर मौके पर गए थे। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें