फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ताओं और डीआईओएस के बीच हुई झड़पें, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय रजा डिग्री कालेज के युवा महोत्सव समारोह (उमंग) में पहुंचे एसडीएम सदर के सामने जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रवक्ताओं के बीच झडपें हुईं। झड़प होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से महाविद्यालय मेें पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय में युवा महोत्सव उमंग का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम सदर मनीष मीणा और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार पहुंचे थे। बताया जाता है कि महाविद्यालय में प्राचार्य डा. पीके वार्ष्णेय व कुछ प्रवक्ताओं के बीच विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें की गई हैं। उद्घाटन समारोह के बाद एसडीएम और डीआईओएस ने महाविद्यालयों के प्रवक्ताओं को बुुलाया। इस पर कुछ प्रवक्ता बिफर गए। कुछ देर बाद एसडीएम सदर वहां से चले गए। एसडीएम के जाने के बाद छात्र छात्राओं के सामने ही प्रवक्ताओं और डीआईओएस के बीच खूब नोकझोंक हुई। प्रवक्ताओं ने कहा कि डीआईओएस प्राचार्य व प्रवक्ताओं के प्रकरण की जांच कर रहे हैं। डीआईओएस का रवैया प्रवक्ताओं के प्रति ठीक नहीं है। डीआईओएस का रवैया प्रवक्ताओं के प्रति ठीक नहीं है। प्रवक्ता वीके राय ने कहा कि डीआईओएस ने प्रवक्ताओं के साथ दुव्यर्वहार कर पूूरे शिक्षक समाज का अपमान किया है। डीआईओएस मुनेश कुमार का कहना है कि एसडीएम सदर और वह स्वयं प्राचार्य और प्रवक्ताओं के बीच मतभेद दूर करने के लिए पहल कर रहे थे। लेकिन, कुछ प्रवक्ताओं का रवैया ठीक नहीं था। इस बारे में प्राचार्य डा. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि प्रवक्ताओं द्वारा डीआईओएस के साथ कहासुनी करने का उन्हें दुख है। प्रवक्ताओं का यह रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें