फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन में लिप्त कारोबारी के सीज खाते की सवा आठ लाख की रकम राजकीय कोष में जमा कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के पट्टीकलां-घोसीपुरा के एक अवैध खनन के धंधेबाज एवं गैंगस्टर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन धंधेबाज के पूर्व में सीज कराए गए बैंक खाते में पड़ी लगभग सवा आठ लाख की रकम बुधवार को उसके खाते से निकाल कर डिमांड ड्राफ्ट बनवाया गया, जिसे कोषागार में जमा कराने के लिए जिलाधिकारी को भेज दिया गया।
विज्ञापन

जुलाई 2021 में अवैध खनन के कई मुकदमों में वांछित घोसीपुरा निवासी दूल्हा हसन पुत्र मोहम्मद अहमद के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी स्थित बैंक आफ बड़ौदा में जमा आठ लाख 16 हजार 798 रुपये नकदी की निकासी पर ये धनराशि अवैध खनन से अर्जित किए जाने के आरोप में रोक लगवा दी थी।
बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाल हरेंद्र सिंह उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी स्थित बैंक पहुंच गए और गैंगस्टर के आरोपित दूल्हा हसन के खाते में जमा धनराशि कब्जे में लेने के लिए राजकीय कोषगार के नाम डीडी बनवाया। यह डीडी जिलाधिकारी को भेजा गया है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया की गैंगस्टर पर अवैध खनन के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें