फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, मौत

Tue, 21 Dec 2021 05:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

केमरी थानाक्षेत्र के जिवाई जदीद गांव निवासी नेत्रपाल (75) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार सुबह उन्होंने परिजनों से कहा कि वह अपने लाइसेंसी असलहे को जमा करने जा रहे हैं। इसके बाद एक रिश्तेदार के साथ वह घर के दरवाजे पर पहुंचे और वहीं खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद को लाइसेंसी असलहे से गोली मार ली। इससे वह घायल हो गए। आनन फानन में परिजन बरेली के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन


केमरी थानाक्षेत्र के जिवाई जदीद गांव निवासी नेत्रपाल (75) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार सुबह उन्होंने परिजनों से कहा कि वह अपने लाइसेंसी असलहे को जमा करने जा रहे हैं। इसके बाद एक रिश्तेदार के साथ वह घर के दरवाजे पर पहुंचे।

परिजनों के अनुसार दरवाजे पर ही नेत्रपाल ने खुद को लाइसेंसी असलहे से गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन नेत्रपाल को बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां पर नेत्रपाल की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सूचना पर केमरी थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें