फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग : झूठी शान की खातिर गर्भवती हेल्थ सुपरवाइजर को मार डाला

Mon, 15 Jan 2018 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
भावना गंगवार - फोटो : File photo
विज्ञापन
रामपुर में झूठी शान की खातिर घर वालों की मर्जी के खिलाफ एक अंतर्जातीय युवक से प्रेम विवाह करने वाली गर्भवती हेल्थ सुपरवाइजर भावना को पिता और भाई ने मार डाला। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि एक आरोपी की निशानदेही के आधार पर रविवार को बहेड़ी क्षेत्र में भावना का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता व भाई की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

आनर किलिंग का यह मामला तीन थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। दो दिन पहले शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर उदयराज की मंडैया गांव के पास केमरी थाना क्षेत्र के मूल रूप से कांगानगला गांव निवासी जितेंद्र कश्यप ने गांव की ही भावना के साथ प्रेम विवाह 2016 में हुआ था, जिसका युवती के परिवार वाले विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


जितेंद्र की पत्नी भावना का उसके परिवार वालों ने दो दिन पहले अपहरण कर लिया था। उसका अपहरण उस वक्त हुआ जब वह अपने पति के साथ बाइक से मिलक जा रही थी। जितेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता गुरु दयाल व भाई जसवंत उर्फ सौरभ के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने विवाहिता का पता लगाने के लिए कांगानगला गांव से एक युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। 

पूछताछ में पता चला कि विवाहिता को मारकर बहेड़ी में फेंक दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर बहेड़ी (बरेली) के आमटंडा गांव के पास से भावना की लाश को बरामद कर लिया।


 
विज्ञापन

पति ने अपने ससुर और साले पर लगाया था पत्नी के अपहरण का आरोप

ऑनर किलिंग - फोटो : SELF
मिलक में हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर तैनात भावना का अपहरण हो जाने के बाद उसके पति जितेंद्र ने अपहरण का आरोप भावना के पिता व भाई पर लगाया था। उसका आरोप था कि भावना को उसके पिता व भाई ने अपहृत कर लिया है। जितेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता गुरु दयाल व भाई जसवंत उर्फ सौरभ के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

पुलिस ने विवाहिता का पता लगाने के लिए कांगानगला गांव से एक युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि विवाहिता को मारकर बहेड़ी में फेंक दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर बहेड़ी (बरेली) के आमटंडा गांव के पास से भावना की लाश को बरामद कर लिया। 

भावना की हत्या की खबर मिलते ही पति समेत अन्य ससुरालियों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि हत्या के पीछे विरोध के बाद भी जितेंद्र और भावना का प्रेम विवाह करना बताया गया है। भावना के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बताया कि एक आरोपी की निशानदेही के आधार पर रविवार को बहेड़ी क्षेत्र में भावना का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता व भाई की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें