फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता पर दो पेट्रोल पंप का चालान

Tue, 02 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाट-माप विभाग की मंडलीय टीम ने शहर के दो पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। अनियमितता मिलने पर दोनों पंपों का चालान कर दिया गया। जुर्माना डालने के लिए भी कवायद शुरू कर दी गई है। पंपों पर पेट्रोल कम देने की बढ़ती शिकायतों को लेकर विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम एक्टिव हो गई है।
विज्ञापन



विभाग के मंडलीय सहायक नियंत्रक आनंद स्वरूप की देखरेख में मुरादाबाद के जिला विधि विज्ञान के प्रभारी प्रमोद पाल, चंदौसी के विधि माप विज्ञान निरीक्षक ज्ञान प्रकाश ने रामपुर पहुंचकर जिला प्रभारी विपिन कुमार को साथ अंबेडकर पार्क के पास स्थित इंदिरा फिलिंग स्टेशन पर छापा मारा। पेट्रोल डालने की मशीन को चेक किया गया।


पंप से विभाग की ओर से जारी सत्यापन प्रमाण-पत्र मांगा गया, लेकिन संचालक टीम प्रमाण-पत्र नहीं दिखा सका। पंप का चालान काट दिया गया। इसके बाद टीम ने शहजादनगर स्थित अमर हाईवे फ्यूल प्वाइंट को चेक किया। यहां पर भी पेट्रोल पंप संचालक सत्यापन प्रमाण-पत्र नहीं दिखा सके। इस पंप का भी चालान काट दिया गया।
विज्ञापन



विधि माप विज्ञान विभाग के मुरादाबाद के जिला प्रभारी प्रमोद पाल ने बताया कि इन पंपों के खिलाफ अब जुर्माना वसूले जाने की कार्रवाई की जाएगी। विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम मंगलवार को रामपुर डिस्टलरी भी पहुंची, टीम ने यहां पहुंचकर टैंकर का वजन करने वाली मशीन को चेक किया गया साथ ही साथ ही वाट भी चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें