फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों के ताले तोड़े, दो लाख की चोरी

Tue, 02 Feb 2016 11:16 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात चार दुकानों को निशाना बनाया गया। चोरों ने ताला तोड़कर दो लाख से अधिक का सामान पार कर दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना है कि जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुलूपुर नहर चौराहा के पास एक के बाद एक चार दुकानों के ताले तोड़े। डॉ. रहमानी की ऑटो पार्ट्स, राजेश पाठक की कपड़े, कैलाश की किराना व शिव कुमार की मिठाई की दुकान में वारदात को अंजाम दिया।

चारों दुकानों से ऑटो पार्ट्स, किराना सामग्री, कपड़े समेत दो लाख से अधिक का सामान पार कर दिया। सुबह दुकानदार पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे देख दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। दुकानदारों ने बताया कि पुलिस रात्रि गश्त में ढिलाई बरती है, जिसकी वजह से चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

दुकानदारों ने चोरी की घटनाओं की तहरीर थाने में दी है। थानेदार अरुण शुक्ला का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें