फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की बारिश और थर्मल स्क्रीनिंग के बीच स्कूल पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना महामारी के कारण 30 दिंसबर को सरकारी आदेश पर बंद किए गए नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूल गुरुवार को खुल गए। पहले दिन स्कूलों में बच्चों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का भी ध्यान रखा गया और बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और मास्क लगाकर ही बच्चे स्कूल पहुंचे। कई स्कूलों में शिक्षकों ने सजावट भी की थी। इससे बच्चे काफी खुश नजर आए और पढ़ाई के साथ-साथ जमकर मौज-मस्ती भी की।
विज्ञापन

गुरुवार को जब छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे, तो वहां उनका विभिन्न तरीकों से स्वागत किया। कहीं गुब्बारे लगाए गए, कहीं रंगोली बनाई गई, कहीं फ्लेक्स बैनर लगाए गए और कहीं तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत हुआ। बच्चे अपने साथियों से मिलकर विद्यालय में प्रसन्न हुए और काफी दिनों बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं से मिलकर भाव-विभोर नजर आए। बच्चों को अवकाश के बाद प्रथम दिन होने के कारण पढ़ाने के साथ-साथ खेलकूद भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें