फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई:घटे हुए पाठ्यक्रम के आधार पर होंगी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 25 अगस्त से आयोजित होने जा रहीं 10 और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं घटे हुए पाठ्यक्रम के आधार पर होंगी। बोर्ड केवल मुख्य विषयों की परीक्षा ही आयोजित करेगा। उसने इस संबंध में 12वीं के 19 विषय भी चिह्नित किए हैं। सीबीएसई की ओर से वेबसाइट पर सैंपल पेपर जारी किए हैं। इसके आधार पर ही प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी विषयों में उत्तीर्ण छात्र अगर अंक बढ़ाना चाहता है तो वो इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो सकता है। जबकि किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र उस विषय में उत्तीर्ण होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होता है। बोर्ड के अधिकारियों ने दोनों परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी।
बोर्ड कक्षा 12 वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं नहीं कराएगा। चुनिंदा 19 विषयों की ही परीक्षा कराएगा। असंतुष्ट छात्र किसी एक या फिर एक से ज्यादा विषयों में परीक्षा दे सकता है, लेकिन, परीक्षार्थी के इंप्रूवमेंट परीक्षा के अंक ही मान्य होंगे। इंटर के जिन विषयों में परीक्षा होगी उनमें इंग्लिश कोर, फिजिकल एजुकेशन, बिजनेस स्टडीज, एकाउंटेंसी, केमिस्ट्री, पॉलीटिकल साइंस, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, इंफॉर्मेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैथमेटिक्स, हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर, जियोग्राफी, साइकोलॉजी, होम साइंस, फिजिक्स और हिस्ट्री शामिल हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा इस साल घटाए गए पाठयक्रम के अनुसार ही कराई जाएगी। पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने 25 अगस्त से आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे रेग्यूलर और नियमित छात्र-छात्राओं के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा है कि, बोर्ड ने उन छात्रों की कैटेगिरी जारी कर दी हैं, जो इस साल कंपार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठने के योग्य हैं। ऐसे में परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करने के बाद डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। कक्षा 10 के अधिकांश पेपर 10:30 से 1:30 बजे के बीच तीन घंटे के होंगे। सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे विषयों के लिए परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। कक्षा 12 के सभी पेपर तीन घंटे के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें