फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा आवास की गिरी बालकनी, गर्भवती महिला की मौत, मां और दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आसरा आवास का छज्जा गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मां व दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया, जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना से कालोनी में रह रहे लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

गंज थानाक्षेत्र स्थित चपटा कालोनी में सपा सरकार के कार्यकाल में सीएनडीएस द्वारा आसरा आवास बनाए गए थे। ये आवास पात्रों को आवंटित भी कर दिए गए थे। शनिवार रात करीब बारह बजे बिजली गुल हो गई। काफी देर तक लाइट नहीं आई तो ब्लॉक 27 के मकान नंबर 288 में रह रहीं महजबी अपनी बेटी रुखसार और बेटे फरमान व गुलफाम के साथ छज्जे में आकर बैठ गईं। रुखसार नौ माह की गर्भवती थीं। रात करीब साढ़े बारह बजे छज्जा गिर गया। हादसे में रुखसार (30 वर्ष) पत्नी निक्की की मौत हो गई, जबकि महजबी, फरमान और गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जबकि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मृतका को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। गंज इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। जैसे ही कोई तहरीर आएगी, तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें