फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना क्षेत्र रामपुर में एक चाचा पर उसकी नाबालिग भतीजी के साथ दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसमें पोक्सो एक्ट की धारा 8 को भी जोड़ा गया है। पुलिस ने मामले के आरोपी चाचे को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे जब वह खेतों से काम करके घर लौटी तो देखा, उसका देवर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा है। उसने शोर मचाकर बच्ची को बचाया और इसके बाद मां ने तुरंत पुलिस थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 511 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें