फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के 124 आवासों का आवंटन किया गया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर में दो स्थानों पर बनी कांशीराम कालोनी में आवंटित किए गए आवासों को लेकर शिकायत की गई थी। जिसमें आरोप था कि आवास अपात्रों को आवंटित कर दिए गए हैं। जिस पर जिलाधिकारी के आदेश पर शिकायत की जांच की गई। जांच के बाद प्रशासन ने 124 आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

नगर में मडैया नादरबाग और पहाड़ी गेट मोहल्ले में कांशीराम कालोनी बनाई गई हैं। इन कालोनियों में आवास आवंटन को लेकर शिकायत की गई थी। आरोप था कि अपात्रों ने सांठगाठ कर अपने नाम आवास आवंटित करा लिए हैं, और कई लोगों ने तो आवास आवंटन के बाद उन्हें किराए पर उठा दिया है। जिस पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने इसकी जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए गए। जिस पर जिलाधिकारी ने गलत ढंग से अपात्र होने के बावजूद आवास आवंटित कराने वालों और किराए पर आवास उठाने वालों के आवंटन को निरस्त कर दिया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि शिकायत की जांच-पड़ताल के बाद 124 आवास आवंटन निरस्त किए गए हैं। इनके स्थान पर दूसरे पात्र गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं। चयनित पात्रों को 18 सितंबर को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा आवासों के आवंटन पत्र सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

विरमेंद्र शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें