फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिन की राहत के बाद जिले में रविवार को एक नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में 17 दिन की राहत के बाद रविवार को एक कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में नये संक्रमित की पुष्टि हुई है। रविवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2968 मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद जिले में सक्रिय मामला एक हो गया है।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। वहीं, जनवरी के बाद फरवरी में जिले में कोरोना से राहत का दौर शुरूहोने लगा। फरवरी और मार्च माह में संक्रमितों से अधिक होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की संख्या आ रही थी। 15 मार्च को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामले शून्य हो गए थे लेकिन, रविवार को 17 दिन की राहत के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। मिलक निवासी एक बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुजुर्ग को होम आइसोलेट कर दिया है। रविवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2968 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि, सक्रिय मामला एक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें