फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर : भतीजे के प्रेम में चाची पहुंची जेठ के पास, शादी की जिद पर अड़ी, गांव में सनसनी

Thu, 30 Dec 2021 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

महिला भतीजे के पिता यानी अपने जेठ के घर पहुंच गई और भतीजे से शादी की जिद पर अड़ गई। पत्नी की हरकत से आहत पति पुलिस चौकी पहुंचा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां अपने भतीजे से प्रेम कर बैठी। इसके बाद महिला भतीजे के पिता यानी अपने जेठ के घर पहुंच गई और भतीजे से शादी की जिद पर अड़ गई। पत्नी की हरकत से आहत पति पुलिस चौकी पहुंचा।

विज्ञापन


यह घटना मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव निवासी एक विवाहिता के दो बच्चे हैं। पति पेशे से मजदूर है जो अक्सर बाहर रहता है। इस दौरान उसकी पत्नी का अपने
भतीजे से प्रेम संबंध हो गए। दोनों के बीच प्रेम की चर्चा परिवार में होने लगी। जब पति ने पत्नी को समझाने की कोशिश की तो आरोप है कि भतीजे ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस बीच विवाहिता बुधवार को अपने जेठ के घर आ गई और उसने जेठ के बेटे के साथ शादी करने की बात कहते हुए सनसनी मचा दी। परिवार के लोग उसे मनाने में जुटे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी हुई है। इसके चलते पति मसवासी चौकी पहुंचा और उसने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते हैं कि जेठ का बेटा भी अपनी चाची से शादी करने का इच्छुक है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें