फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर में कट लगाने को लेकर शहर विधायक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर अली रोड का डिवाइडर दो स्थानों पर काटने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए शहर विधायक व सांसद आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस बाबत पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। साथ ही डिवाइडर काटने को लोगों की सुरक्षा के लिए उचित नहीं ठहराया है।
विज्ञापन

सपा सरकार में मोहम्मद अली जौहर रोड का चौड़ीकरण कराया गया था। तब सेंटमेरी स्कूल के सामने डिवाइडर छोड़ दिया गया था, लेकिन बाद में बच्चों की सुरक्षा को लेकर डिवाइडर बंद करा दिया गया था। ऐसे में तभी से अभिभावकों को अपने बच्चों को रिसीव करने के लिए स्कूल के गेट तक आने के लिए या तो गांधी समाधि से घूमकर आना पड़ता था या फिर गलत दिशा से जाना पड़ता था। इसके बाद यह मामला प्रशासनिक अफसरों के पास भी गया। प्रशासनिक अफसरों के आदेश के बाद डिवाइडर को दो स्थानों से काटा गया है। इसमें एक डायट से कुछ पहले और दूसरा लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के वीआईपी गेट के सामने से कट लगाया गया है।
मामला सामने आने के बाद शहर विधायक एवं सांसद आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने डीएम को पत्र लिखकर डिवाइडर काटने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि डिवाइडर लोगों की सुरक्षा के लिहाज बनाए गए थे। ताकि, आवागमन में कोई दुर्घटना न हो। इसी वजह से डिवाइडर को बंद किया गया था। लेकिन, अब जानकारी में आया है कि डिवाइडर को काटा जा रहा है। ऐसे में दुर्घटनाएं होने की आशंका है। उन्होंने दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें