फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम स्वार सहित सोमवार को जिले में 64 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को जिले में 64 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने हैं। रविवार को सामने आए संक्रमितों में एसडीएम स्वार सहित स्वास्थ्य से संबंधित लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2557 मामले सामने आ चुके हैं जबकि सक्रिय मामले 758 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। वही, स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक तीन लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी है। सोमवार को 64 संक्रमितों की पुष्टि की गई है जबकि 134 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। सोमवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2557 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि जिले में सक्रिय मामले 758 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें