रामपुर। जिलाधिकारी ने चोरी छुपे खेतों से अवैध खनन करने वालों की 27 आरसी जारी की दी हैं। इन लोगों पर 16.41 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था, जिसे जमा नहीं किया है। डीएम ने तहसीलों के अमीनों को आरसी की रकम वसूलने के निर्देश दिए हैं।
खनन कारोबारी अवैध तरीके से पट्टों से पुलिस-प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर खनन करते हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से लगातार छापेमारी की जाती है और कई लोगों को पकड़ा भी है। ऐसे ही 27 मामलों में 16.41 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। किन्तु, दोषियों ने जुर्माना जमा नहीं किया है। ऐसे में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने 27 मामलों में आरसी जारी कर दी हैं। इनमें विक्की सागर, रईसन, मकसूद हुसैन, मुस्तकीम अली, अली बख्श, करीम बख्श, गिरधारी, मेवाराम, सोमपाल, फूल सिंह, निन्दर सिहं, बलविन्दर सिहं, पूरन सिहं, सतेन्द्र सिहं, मुखविंदर सिंह, सईद अहमद, चांद मोहम्मद, गुरदीप सिहं, रानी, नामे अली, भूरा, मुस्तकीम अली, रईस अहमद, अब्दुल मत्रान, मोहम्मद इरफान, शहादत हुसैन, मोहम्मद अकरम, वक्शी सिंह, बतूलन, विशंबर सरन, सलमा, हनीफ, चन्दवती, इंदल, गिरधारी, राजू, जितेंद्र एवं अरमान अली पुत्र अबरार हुसैन की आरसी जारी की गई है।