रामपुर। प्रधान संगठन के सचिव और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन त्रिवेदी ने ग्राम लखीमपुर विष्णु में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में लेखपाल और सचिव के साथ मिलकर गांव के विकास पर चर्चा कर गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने पर चर्चा की। पहले से तय जन चौपाल में लेखपाल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी व आम आदमी बीमा योजना के प्रमाणपत्र भी बांटे।
त्रिवेदी ने कहा लेखपाल और सचिव दोनों ही ग्रामपंचायत के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं । कहा किगांव के विकास के लिए ये आवश्यक है कि हम सब साथ मिलकर गांव के विकास के लिए काम करें और बेहतर और स्वच्छ गाव बनाएं। सचिन ने सभी ग्रामीणों से अपील की के अधिक से अधिक पौधरोपण करें और पानी की बचत के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। जनचौपाल का संचालन अनिल गंगवार और अध्यक्षता नारायण सेठ ने की। चौपाल में प्रेमशंकर मौर्य, लीलाधर, परमानंद, आशुतोष, अनोखे लाल, भूपाल, इंद्रपाल, हरगोविंद, सोहनलाल, मुबारक अली, छोटे प्रधान आदि रहे।