फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा : बुधवार को 117 ने दी परीक्षा तो 20 रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार को जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा की दोनों पालियों में 117 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 20 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नहीं हुई थीं। बोर्ड की ओर से एक फार्मूला तय कर सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को अंक/ग्रेड दे दिए गए थे। जिस पर कई परीक्षार्थियों व अभिभावकों ने सवाल उठाए थे और प्राप्त अंक/ग्रेड पर असंतोष व्यक्त किया था। जिस पर यूपी बोर्ड ने असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए अंक सुधार परीक्षा आयोजित कराई, जिसके लिए जिले में 683 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा 18 सितंबर शनिवार से शुरू हो गई है। बुधवार को भी दो पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें सुबह पहली पाली में हाईस्कूल कला विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें कुल 92 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 79 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 13 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 45 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 38 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 07 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बुधवार को भी परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें