फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉयट शिक्षक-कर्मियों ने वेतन भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट) के शिक्षक व अन्य कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन बैनर तले कर्मियों व शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षकों व कर्मचारियों को बजट के अभाव में पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शिक्षकों व कर्मियों ने शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विकार अहमद, जिला मंत्री नवीन सिंह बिष्ट, सैयद आसिफ हसन, मुराद खां, महेंद्र कुमार सिंह, दानिश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें