फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्शियल कनेक्शन का मीटर दूसरे स्थान पर शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद गेट बिजलीघर क्षेत्र में एक उपभोक्ता ने अपने कामर्शियल कनेक्शन का मीटर एक भवन से दूूसरे भवन में शिफ्ट कर लिया। यह पूरा खेल अफसरों के संरक्षण में अंजाम दिया गया है। जबकि, नियमानुसार मीटर की शिफ्टिंग नहीं हो सकती। अब अधीक्षण अभियंता की ओर से जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

यूं तो बिजली विभाग तमाम गड़बड़ियों के लिए जाना जाता है। उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन ताजा मामला शाहबाद गेट बिजलीघर क्षेत्र का है। सड़क पर स्थित एक काम्प्लेक्स में बिजली का मीटर का कनेक्शन था। पांच किलोवाट का यह कनेक्शन व्यावसायिक था, जिसका उपभोग हो रहा था। लेकिन, अब यह कनेक्शन एक बैंक में लग गया है। वह भी पुराने भवन से करीब आधा किलोमीटर की दूूरी पर। ऐसा नहीं है कि यह मामला क्षेत्रीय अफसरों की जानकारी में नहीं है। उपखंड अधिकारी तृतीय विनय कुमार ने चेकिंग के दौरान यह मामला पकड़ा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सबकुछ पता होते हुए भी मामले को दबाए रखा। यहां तक कि कनेक्शन का स्थाई विच्छेदन करने तक की योजना है। ताकि, उस भवन में दूसरा कनेक्शन दिया जा सके। अब यह मामला अधीक्षण अभियंता के संज्ञान में आ गया है, जिसके बाद उन्होंने मामले को दिखवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें