फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का मुकदमा लिख जाने के सदमे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दुष्कर्म का मुकदमा लिखे जाने के सदमे में एक युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा तो गांव वालों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

नसीराबाद के पूरे भदवरिया मजरे बेवल गांव निवासी नीशू सिंह के खिलाफ गुरुवार शाम दलित युवती के साथ दुुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप था कि युवक ने उसके साथ रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की थी। रात में केस दर्ज होने पर युवक की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों का कहना है कि केस दर्ज होने के सदमे से युवक की जान गई। थानेदार दयानंद तिवारी ने बताया कि गुरुवार शाम ही युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें