फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति का तीसरा चरण शुरू हुआ। विश्व महिला समानता दिवस पर मिशन शक्ति विषयक पोस्टर प्रतियोगिता और महिलाओं में उद्यमिता का विकास विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता से समाज और राष्ट्र विकसित होता है।
उद्यमिता विकास पर प्रकाश डालते हुए चीफ प्रॉक्टर डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस मौके पर डॉ. विष्णु चंद्र श्रीवास्तव, विजयपाल यादव, सत्येंद्र सिंह, डॉ. सुब्रत सक्सेना व शिवशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें