फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो पर सवार मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। दो लोगों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नसीराबाद निवासी दीपक के बेटे अयांश (छह माह) का सोमवार को मुंडन संस्कार था। देर रात हरचंदपुर थाना के आस्तीक देव मंदिर में मुंडन कराने के बाद परिवारीजन व रिश्तेदार ऑटो से घर जा रहे थे। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग स्थित सुंदरगंज चौराहा के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
इससे हादसे में अयांश, जबकि रमपता (55) की मौत हो गई। वहीं निशा, नागेश, रामजस, रूपा, शिवानी घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। थानेदार रवींद्र सोनकर का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें