फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर घटा, पर मुश्किलें बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। गंगा नदी का जलस्तर भले ही घट गया हो, लेकिन कटरी क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं हैं। फसल नुकसान का अब तक मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर को पार कर गया था। इससे कटरी क्षेत्र में रहने वाले किसानों की धान, सब्जी आदि की फसल डूब गई थी। अफसरों ने जल्द मुआवजा का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है।
कटरी क्षेत्र के चकमालिक भीटी, जहांगीराबाद, जमालनगर मोहद्दीनपुर, अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह, चांदपुर लुक, नारायणपुर बन्ना, पयागपुर आदि गांवों के किसानों की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

किसान रामखेलावन, जगन्नाथ, रामाश्रय, बिंदादीन, जागेश्वर, रामप्रकाश, रामदेव ने बताया कि धान, सब्जी आदि की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई है।
अफसरों ने मुआवजा दिलाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक मुआवजा देने के लिए तेजी नहीं दिखाई गई। तहसीलदार अभिनव पाठक ने बताया कि नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें