फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप व कार में भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर कबीर चौराहे के पास शनिवार भोर पिकअप व कार में टक्कर हो गई। हादसे पिकअप चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को आननफानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों कार सवार युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, यहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बिहार जिले के छोटी चौकी औरंगाबाद पुरानी काजी मोहल्ला निवासी अफरोज आलम (32) अपने दोस्त निकी (30) के साथ सऊदी अरब से वापस आ रहे दोस्त मो. शैफुल को लेने लखनऊ एयरपोर्ट जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी शनिवार भोर कबीर चौराहे के पास रायबरेली की ओर से आ रही पिकअप से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार अफरोज आलम, निकी व पिकअप चालक अनूप कुमार (27) निवासी टिकराकला थाना संडीला जिला हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से अफरोज व निकी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल में अफरोज ने दम तोड़ दिया। जबकि निकी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें