खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के चड़ौली गांव में शुक्रवार को एक ग्रामीण तालाब के किनारे पानी में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
चड़ौली गांव निवासी श्रीपाल (52) शुक्रवार शाम मछलियां पकड़ने गांव के बाहर स्थित एक तालाब गया था।
कई घंटे बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव के बाहर तालाब के किनारे वह पानी में बेहोशी की हालत मिला।
परिवारीजनों सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजन लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन तभी रास्ते में श्रीपाल की मौत हो गई।
एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रीपाल के छोटे भाई शिवबोधन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।