फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोन से शहर आया व्यापारी लापता, पुलिस कर रही खोजबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन से शहर आया एक व्यापारी लापता हो गया। जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस व्यापारी की खोजबीन कर रही है। हालांकि अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बता रहा है। उसके मोबाइल नंबर की आखिरी लोकेशन शहर के राना नगर स्थित एक टावर में बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सलोन कस्बा निवासी प्रखर रस्तोगी मीटिंग के सिलसिले में मंगलवार को शहर आया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा।
परिवारीजनों ने इसकी शिकायत सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी से की। मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस ने व्यापारी की खोजबीन शुरू की। कोतवाल का कहना है कि व्यापारी का मोबाइल नंबर मंगलवार शाम चार बजे से बंद है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन शहर के राना नगर में पाई गई है। जल्द उसे खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें