फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड पर ले लिया दस हजार लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आधार कार्ड नंबर और फोटो लगाकर धानी एप से दस हजार रुपये का लोन ले लेने की शिकायत की गई है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

पूरे कालीदीन मजरे अंबारा पश्चिम गांव निवासी हिमांशु पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किसी ने उसका आधार नंबर और फोटो लगाकर उसके नाम से दस हजार रुपये का लोन धानी एप से ले लिया है।
उसमें जिस मोबाइल नंबर का प्रयोग किया गया है, उस पर घंटी जाती है कि लेकिन कोई फोन नहीं उठाता है। किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी कर इस मामले को अंजाम दिया है। शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें