44-रायबरेली में मंगलवार को बछरावां क्षेत्र के राजामऊ में बीज की दुकान की में जांच करते जिला कृषि अध
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। रबी की फसल की बोवाई में बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए मंगलवार को कृषि विभाग की टीमों ने दुकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की। इस दौरान बीज के 28 नमूने लिए गए। बिक्री में अनियमितता मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। साथ ही पांच दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी की। कृषि विभाग की इस छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण, उप संभागीय अधिकारी की टीमों ने जिले की 53 बीज की दुकानों पर अलग-अलग छापामारी की। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि 28 बीज के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। बीज बिक्री में अनियमितता मिलने पर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी की गई।
साथ ही लाला बीज भंडार राजामऊ रोड बछरावां और विनायक शीड स्टोर सुंदरगंज चौराहा डीह के दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। दुकानदारों से कहा गया है कि रबी की फसल में गेहूूं बीज की बिक्री में किसी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।