फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : बेकाबू बोलेरो ने स्कूल जा रही दो छात्राओं को कुचला, एक की मौत, एक घायल

Tue, 16 Nov 2021 06:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

हादसे के बाद चालक ने गाड़ी पर घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया, इसके बाद वहां से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेकाबू बोलेरो ने अलग-अलग साइकिल से स्कूल जा रही दो छात्राओं को कुचल दिया। इसमें एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ने गाड़ी पर घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया, इसके बाद वहां से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे ओनई पहाड़पुर गांव की रहने वाली गुड़िया (17) पुुत्री पप्पू और काजल (17) पुत्री श्याम सुंदर सतांव गांव स्थित श्री सिद्धिनाथ शुक्ल वीणापाणि इंटर कॉलेज में कक्षा-नौ की छात्रा थी। सुबह दोनों अलग-अलग साइकिल से स्कूल जा रही थी। गुरुबख्शगंज कस्बे के बाहर कोड़र गांव मोड़ के सामने रायबरेली की तरफ से आ रही बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बोलेरो चालक घायल छात्राओं को गाड़ी से सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाकर फरार हो गया। सीएचसी में घायल गुड़िया की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि काजल का इलाज चल रहा है। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानेदार संतोष सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर हादसा करने वाले चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें