रायबरेली। हरचंदपुर पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया पर असलहे का प्रदर्शन करने वाले दो युवकों को दबोच लिया। इन दोनों के पास से 315 बोर के दो तमंचे बरामद हुए हैं। तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ये लोग असलहे का प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
साथ ही सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
उधर, थानेदार सुरेश सिंह ने बताया कि रहवां गांव निवासी पारस गुप्ता और पहुरावां गांव निवासी अमन गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।